रादौर में भारत विकास परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, पूर्व सैनिकों ने फहराया तिरंगा

Navdesh Times
0

रादौर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह

रादौर, 15 अगस्त (कुलदीप सैनी)। भारत विकास परिषद रादौर ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सहयोग से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सैनिकों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराते ही विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य और भाषणों के माध्यम से रंगारंग एवं देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

रादौर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद रादौर के संरक्षक मान सिंह आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्तों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और अच्छे संस्कार विकसित करना सभी की जिम्मेदारी है।

भाविप संरक्षक मान सिंह आर्य का संदेश : “हमें अपने संस्कारों को जीवित रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद की ओर से सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ, परिषद के सदस्यों और बच्चों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष ललित माटिया, सचिव विनोद गर्ग, प्रांतीय संयोजक सेवा डॉ. सतीश कांबोज, डॉ. बलदेव सैनी, डॉ. बिमल गर्ग, राज कुमार पुजारा, सरदार इंद्रजीत सिंह, विनोद सिंगला, सुशील सिंगला, संजय बंसल, सुरेंद्र चोपड़ा, संजय कांबोज, राजेश कांबोज, डॉ. प्रीत गर्ग, ममता बंसल, अशोक आहूजा, विकास सचदेवा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top