रादौर - शहीदी समारोह की तैयारियों को लेकर हरियाणा कांबोज सभा ने जनसंपर्क अभियान किया तेज

Navdesh Times
0

  मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

इंद्री अनाज मंडी में होगा 28 जुलाई को कार्यक्रम 

  

रादौर, 19 जुलाई (कुलदीप सैनी) : शहीद उधम सिंह के 85वें प्रदेश स्तरीय शहीदी समारोह की सफलता को लेकर हरियाणा कांबोज सभा जिला यमुनानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर जिला इकाई द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समारोह 28 जुलाई को करनाल जिले के इंद्री कस्बे की अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

हरियाणा कांबोज सभा यमुनानगर के मीडिया प्रभारी अमित कांबोज ने बताया कि इस समारोह में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। यमुनानगर जिले से भी हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में शहरी क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।


ग्रामीण क्षेत्रों को सात ब्लॉकों में बांटते हुए हर ब्लॉक के लिए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 10 से 15 गांव शामिल किए गए हैं। यह ब्लॉक प्रमुख अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहे हैं।

पहले चरण में दामला, कुंजल, हाफिजपुर, गुगलो, नंदपुरा, हरिपुर, अकालगढ़, पाँसरा, रामपुर माजरा, नयागांव, फतेहपुर, साबेपुर, कैत, बाकरपुर, भोगपुर, फतेहगढ़, मालिमाजरा, महमदपुर, बिहटा, मुजाफत, रामगढ़, छलौर, रामपुर, बिलासपुर, चमरोडी, नागल अमलोहा आदि गांवों में आमंत्रण दिया जा चुका है। शेष गांवों में भी जल्द टीमें पहुंचेंगी।

जनसंपर्क टीमों में जय प्रकाश कांजनू, जगमाल रतनगढ़, राजपाल मंधार, ईश्वर जयपुर, सीटू नंबरदार, सतीश संधाली, कमलदीप कश्मीरगढ़, सुखबीर अलाहर, मुकेश शास्त्री, राजीव आर्य, ओमप्रकाश चमरोडी, वागीश दोहली सहित जिला कांबोज सभा के सभी सदस्य सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top