रादौर - जीओ गीता परिवार व श्री राधा कृष्ण महिला मंडल ने त्रिवेणी गार्डन में किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन

Navdesh Times
0

 

रादौर, 27 जुलाई (कुलदीप सैनी) : त्रिवेणी गार्डन पैलेस में जीओ गीता परिवार एवं श्री राधा कृष्ण महिला संकीर्तन मंडल द्वारा हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रचाकर तीज की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जीओ गीता परिवार की संचालिका अनीता झांब के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक है। यह नारी शक्ति के आत्मिक और सांस्कृतिक उन्नयन का अवसर भी है। कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, भजन, पंजाबी गीतों और पारंपरिक संगीत की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। साथ ही मनोरंजनात्मक खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।  इस अवसर पर मोनिका, कमलेश चोपड़ा, भूमिका, बबली, नीना, नेहा, निवेदिता, परमजीत, ममता शर्मा, पल्लवी, मीनाक्षी, चंचल, मीनू कांबोज, रितु गोयल, मुकेश कांबोज, सुनीता सचदेवा और शालिनी सहित अनेक महिला सदस्य मौजूद रहीं।  


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top