रादौर - पीजीआई से मरीज छोड़ने आए एंबुलेंस चालक पर हमला, पांच पर आरोप

Navdesh Times
0

रादौर, 24 जुलाई (कुलदीप सैनी) : चंडीगढ़ पीजीआई से मरीज को उसके रिश्तेदारों के यहां छोड़ने आए एक एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में चालक की टांग टूट गई, जबकि एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना नाचरौन से पालेवाला जाने वाले मार्ग पर देर रात करीब दो बजे हुई।

घायल एंबुलेंस चालक अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मरीज के साथ आए दो लोगों सहित कुल पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही डायल-112 और जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर चालक के परिजन भी थाने पहुंचे।
जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एंबुलेंस चालक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक मरीज को चंडीगढ़ पीजीआई से उसके मामा के घर गांव पालेवाला छोड़ने आया था। हमले में शामिल अन्य लोगों ने उसे फोन पर लोकेशन भेजकर मौके पर बुलाया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत में मरीज सहित पांच लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। मारपीट के कारणों की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top