30 जुलाई को होगी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

Navdesh Times
0




नवदेश टाइम्स/ कुलदीप सैनी

यमुनानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत (MY Bharat) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के तहत 30 जुलाई को मॉडल संस्कृति राजकीय उच्च विद्यालय, जगाधरी में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

जिला उपनिदेशक माय भारत, यमुनानगर सुश्री ओमकार स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, रील मेकिंग तथा स्लोगन लेखन शामिल हैं। इनमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों का MY Bharat Portal पर निःशुल्क पंजीकरण अनिवार्य है तथा आवेदन केवल पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।

उन्होंने जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, विश्वविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सहित सभी युवा संगठनों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। प्रतियोगिताओं एवं पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक युवा माय भारत जिला कार्यालय, तेजली खेल स्टेडियम के निकट, यमुनानगर में संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top