दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे सीएम सैनी, नूरमहल में आशुतोष महाराज को किया नमन

Navdesh Times
0

चंडीगढ़, 20 जुलाई (कुलदीप सैनी) :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर के नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचकर संस्थान के संस्थापक एवं प्रमुख दिव्य गुरु आशुतोष महाराज को पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने संस्थान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सत्य, सेवा, आध्यात्मिकता और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उनके विचार समाज में सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नायब सिंह सैनी ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता, मानव सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top