रादौर - 20 वर्षीय विवाहिता घर से लापता, 50 हजार की नकदी व जेवर ले जाने का आरोप

Navdesh Times
0

 

रादौर, 16 जुलाई (कुलदीप सैनी) : जठलाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाहिता अपने साथ घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के ससुर ने बताया कि उनका बेटा रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहता है, जबकि उसकी पत्नी उनके साथ गांव में ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे जब परिवार के लोग उठे तो विवाहिता घर में नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार, जांच करने पर पता चला कि विवाहिता घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज क

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top