रादौर, 16 जुलाई (कुलदीप सैनी) : महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुमथला राव में छात्राओं के लिए गर्ल्स अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मविश्वास, साइबर सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। जागरूकता शिविर का संचालन राहुल सैनी की देखरेख में किया गया। उन्होंने छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय, साइबर अपराधों से बचाव तथा अपने कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि यदि उनके साथ कभी कोई अनुचित व्यवहार हो या वे किसी परेशानी का सामना करें तो बिना किसी डर या झिझक के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति से खुलकर अपनी बात साझा करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश बंसल ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने और किसी भी चुनौती का निडर होकर सामना करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। मौके पर विशा कंबोज, निशा सलूजा, रजनीश, किरण, सुमन,खुशबू, सोनी, सुषमा और अंबिका मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
