यमुनानगर, 16 जुलाई (कुलदीप सैनी) - उपायुक्त प्रीति ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो अभियान के अंतर्गत 26 जुलाई 2026 प्रात: 5.15 बजे यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस दौड़ में हरियाणा के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं दिल्ली से भी लोगों ने भी इस दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में भाग लेने के लिए अब तक 31268 नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जिनमें से 17599 पुरुष व 13636 महिलाएं तथा 33 अन्य ने अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील की कि हरियाणा सरकार की नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में अवश्य भाग लें।
उपायुक्त ने बताया कि नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली दौड़ जगाधरी शहर के मटका चौक से होते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। इसलिए उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की व्यापक एवं प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने अधिकारियों को दौड़ के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, प्रतिभागियों के पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाए, जिससे अधिक संख्या में युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन तथा आमजन इसमें भागीदारी करें। उन्होंने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर परिषद तथा अन्य संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा खेल प्रेमियों से अपील की कि वे इस जन-जागरूकता दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का योगदान नशा मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि नशे के खिलाफ दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं तथा नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी पोर्टल https://runagainstdrugsynr.in/
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, आईएफएस हरतजीत कौर, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, रादौर के एसडीएम एसडीएम नरेन्द्र कुमार, छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, नगराधीश पीयूष गुप्ता, एएसपी आशीष चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लत्ता, आरटीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
