प्रधानमंत्री मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई गति : जगदीश मेहता

Navdesh Times
0


रादौर, 16 जुलाई (कुलदीप सैनी) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश मेहता जठलाना ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के जींद दौरा प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं और परियोजनाओं से हरियाणा को नई पहचान मिलेगी तथा प्रदेश में आधारभूत ढांचे को और मजबूती मिलेगी। जगदीश मेहता ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन रेल, भिवानी और नारनौल में मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेल ट्रैक एवं सिख संग्रहालय तथा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं हरियाणा के विकास को नई रफ्तार देंगी। इन योजनाओं से प्रदेश में परिवहन, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व में हरियाणा भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं, इसलिए उनका हरियाणा से विशेष लगाव रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी हरियाणा को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जियालाल काम्बोज, तनिश मेहता, राजन, राजपाल, संजय, प्रवीण, राकेश उन्हेंडी तथा साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top