रादौर, 17 जुलाई ( कुलदीप सैनी) : बापौली रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने वाले युवक की टक्कर से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बापा निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी कुलजीत कौर को बस स्टैंड से लेकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। जब वे राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहे एक युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिता-पुत्री सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
.jpeg)
.jpeg)
