बिलासपुर - देसी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

Navdesh Times
0

 

नवदेश टाइम्स/ संवाददाता
बिलासपुर।
स्पेशल सेल की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुराना रविदास मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए टीम ने बेदी कॉलोनी निवासी वंश पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार रखने या उनकी खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top