रादौर, 3 जुलाई (नवदेश टाइम्स) : छोटाबांस की डेहा बस्ती हमला एवं एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में मुख्य आरोपियों को राहत नहीं मिली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय, जगाधरी ने मामले के छह आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार, थाना रादौर में दर्ज मामले में आरोपी रमजाना उर्फ कविता, नीतू, महिपाल, दर्शन तथा गुरनाम ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। वहीं, इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी रवीना ने अपनी नियमित जमानत याचिका न्यायालय से वापस ले ली। मामले में पुलिस की जांच एवं अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्या है पूरा मामला
पिछले माह करनाल सीआईए की टीम एक नशा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए रादौर के छोटाबांस स्थित डेहा बस्ती पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने आरोपी को पुलिस हिरासत से भी छुड़ा लिया। घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए डेहा बस्ती में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया और कई अवैध अस्थाई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया था। वहीं इस मामले में कई लोगों के विरुद्ध केस भी दर्ज किया था।
.jpeg)
.jpeg)
