हरियाणा स्वतंत्रता दिवस 2026 : राज्यपाल यमुनानगर और सीएम हांसी में फहराएंगे तिरंगा, देखें जिलेवार VIP लिस्ट

Navdesh Times
0


कुलदीप सैनी | चंडीगढ़, 12 अगस्त

हरियाणा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, जोश और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। आगामी 15 अगस्त को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होंगे। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवगठित जिला हांसी में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, शाम को हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में पारंपरिक 'एट होम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य में जिला, उपमंडल, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। सभी निर्धारित स्थानों पर प्रातः 9 बजे के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

📌 जिला स्तर पर कौन कहाँ फहराएगा तिरंगा?

  • यमुनानगर: राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष

  • हांसी (नवगठित जिला): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

  • अंबाला: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

  • भिवानी: सांसद सुभाष बराला

  • चरखी दादरी: सांसद रेखा शर्मा

  • फरीदाबाद: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल

  • फतेहाबाद: स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

  • गुरुग्राम: हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढ़ा

  • हिसार: सांसद नवीन जिंदल

  • झज्जर: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

  • जींद: सांसद संजय भाटिया

  • कैथल: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

  • करनाल: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा

  • कुरुक्षेत्र: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

  • महेंद्रगढ़ (नारनौल): सांसद धर्मबीर सिंह

  • नूंह: सांसद कार्तिकेय शर्मा

  • पलवल: युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम

  • पंचकूला: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

  • पानीपत: विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

  • रेवाड़ी: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

  • रोहतक: सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा

  • सिरसा: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा

  • सोनीपत: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह

🏛️ उपमंडल (सब-डिवीजन) स्तर पर ध्वजारोहण:

  • अंबाला: नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी, अंबाला कैंट में एसडीएम तथा बराड़ा में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज।

  • भिवानी: लोहारू में विधायक सुनील सतपाल सांगवान, तोशाम में विधायक घनश्याम सर्राफ, सिवानी में विधायक कपूर सिंह और बाढड़ा में विधायक उमेद सिंह।

  • फरीदाबाद: बड़खल में विधायक धनेश अदलखा और बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा।

  • फतेहाबाद: टोहाना में विधायक सावित्री जिंदल और रतिया में विधायक जरनैल सिंह।

  • गुरुग्राम: पटौदी में विधायक बिमला चौधरी, बादशाहपुर में विधायक सतीश कुमार फागना, मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा और सोहना में विधायक तेजपाल तंवर।

  • हिसार व हांसी: नारनौंद में विधायक विनोद भ्याना और बरवाला में रणधीरानिहार।

  • झज्जर: बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून, बादली में महिला विकास निगम चेयरपर्सन सुनिता दांगी और बेरी में वेयरहाउसिंग कारपोरेशन चेयरमैन राम किशन शर्मा।

  • जींद: जुलाना में कैप्टन योगेश बैरागी, सफीदों में विधायक राम कुमार गौतम, उचाना कलां में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और नरवाना में एचबीपीई चेयरमैन मोहन लाल बडोली।

  • कैथल: गुहला में विधायक सतपाल जांबा और कलायत में देवेंद्र पांचाल।

  • करनाल: नीलोखेड़ी में विधायक भगवान दास, इंद्री में विधायक राम कुमार कश्यप, घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद और असंध में विधायक योगेन्द्र सिंह राणा।

  • कुरुक्षेत्र: लाडवा में मंडलायुक्त, शाहाबाद में सुभाष कलसाना और पेहोवा में जसमेर सिंह बंजारा।

  • महेंद्रगढ़: विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में विधायक कंवर सिंह और नांगल चौधरी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।

  • नूंह: फिरोजपुर झिरका में सुभाष बंसल, तावडू में जान मोहम्मद और पुन्हाना में विधायक मोहम्मद इलियास।

  • पलवल: हथीन में विधायक मोहम्मद इसराइल और होडल में विधायक हरेन्द्र सिंह।

  • पंचकूला: कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा।

  • पानीपत: इसराना में विधायक प्रमोद कुमार विज और समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना।

  • रेवाड़ी: बावल में विधायक कृष्ण कुमार और कोसली में विधायक अनिल यादव।

  • रोहतक: महम में सतीश खट्टर और सांपला में विधायक निखिल मदान।

  • सिरसा: कालांवाली में देव कुमार शर्मा, डबवाली में रोहताश जांगड़ा और ऐलनाबाद में राजपाल बेनीवाल।

  • सोनीपत: गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा और गोहाना में विधायक कृष्णा गहलावत।

  • यमुनानगर: बिलासपुर में विधायक रेनू बाला, छछरौली में बंतो कटारिया और रादौर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा।

 जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई मुख्य अतिथि किसी कारणवश निर्धारित स्थान पर उपस्थित नहीं हो पाता है, तो संबंधित उपायुक्त (DC), उपमंडल अधिकारी (SDM) या तहसीलदार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top