रादौर - कांवड़ लेकर लौट रहे रादौरी के एक परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटे की मौत

Navdesh Times
0

रादौर, 11 अगस्त (कुलदीप सैनी) : क्षेत्र के गांव रादौरी से हरिद्वार कांवड़ लेने गए एक परिवार के साथ लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के भगवानपुर के पास दो बाइकों पर सवार परिवार की एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। शिवरात्रि के दिन हुए इस हादसे से गांव रादौरी में शोक की लहर है। 
              मिली जानकारी के अनुसार, गांव रादौरी निवासी रोहित अपनी पत्नी संजना और दो बेटों के साथ दो बाइकों पर हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। कांवड़ लेकर वापस लौटते समय हरिद्वार के भगवानपुर के पास उनकी एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रोहित की पत्नी संजना और उसके बेटे पीयूष को गंभीर चोटें आईं। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का देहरादून में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवरात्रि के पावन पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top