चंडीगढ़, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
देशभक्ति संगीत से गूंजा लोक भवन
इस दौरान हरियाणा लोक भवन में देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित प्रदेश के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
