हरियाणा रोडवेज को लेकर बड़ा ऐलान: एक महीने में Mobile App होगा लॉन्च, 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी

Navdesh Times
0

परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा रोडवेज की समीक्षा बैठक में

चंडीगढ़, 18 अगस्त (कुलदीप सैनी)। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले एक माह के भीतर Haryana Roadways Mobile App लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा रोडवेज में करीब 700 नए कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी और राज्य में 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनिल विज ने अधिकारियों को रोडवेज की सुविधाओं को आधुनिक बनाने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल द्विवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मोबाइल ऐप में मिलेगी बसों की Live Location

अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष तैयार किए गए मोबाइल ऐप की प्रस्तुति दी। विज ने निर्देश दिए कि ऐप में बसों की Live Location, निर्धारित समय पर बस के बस अड्डे या स्टॉप पर पहुंचने की जानकारी, अनधिकृत स्थानों पर बसों के ठहराव की जानकारी और किराए से संबंधित विवरण उपलब्ध कराया जाए।

ऐप को Hindi, English और Punjabi तीनों भाषाओं में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर चलेगा। यात्रियों के लिए Digital QR Code/Card जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल की जाएंगी। मंत्री ने ऐप में आवश्यक संशोधन कर जल्द Trial शुरू करने के निर्देश दिए।

700 कंडक्टरों की होगी भर्ती, 500 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी

अधिकारियों ने बताया कि विभाग में करीब 700 कंडक्टरों की पदोन्नति की जानी है। इनके स्थान पर जल्द ही 700 नए कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा Green Transport को बढ़ावा देने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। वहीं, 125 सामान्य बसें हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से तैयार की जा रही हैं।

बस अड्डों पर लगेंगे Digital Display Board

परिवहन मंत्री ने राज्य के सभी बस अड्डों पर Digital Display Board लगाने के निर्देश दिए। इन पर बसों की समय-सारिणी और गंतव्य की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। प्रत्येक बस के बस अड्डे पर पहुंचने और रवाना होने का समय Control Centre में रिकॉर्ड किया जाएगा।

उन्होंने सभी रोडवेज बसों में GPS System लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि बसों की Live Monitoring और संचालन को बेहतर बनाया जा सके। निर्धारित बस अड्डे पर बस नहीं ले जाने की स्थिति में सिस्टम के माध्यम से जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

बस अड्डों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन पर जोर

अनिल विज ने बस अड्डों पर यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे की IRCTC की तर्ज पर परिवहन विभाग के तहत नई संस्था गठित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

उन्होंने अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं को हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं बेचे जाने चाहिए।

बस अड्डों को स्वच्छता का मॉडल बनाने के निर्देश

परिवहन मंत्री ने बस अड्डों के शौचालयों की नियमित सफाई, Vacuum Cleaning की व्यवस्था तथा जर्जर शौचालयों की मरम्मत या पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बस अड्डों को स्वच्छता के मामले में देश के लिए Model Bus Stand बनाया जाए।

  “अनिल विज लोगों को खाने-पीने के नाम पर जहर नहीं बेचने देगा।”

बैठक में परिवहन आयुक्त प्रभजोत सिंह, परिवहन विभाग के महानिदेशक धीरेन्द्र खडगटा, हरसेक के निदेशक डॉ. सुल्तान सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top