यमुनानगर में मतदाता सूची के SIR-2026 का काम तेज, दावे-आपत्तियों के लिए अधिकारी नियुक्त

Navdesh Times
0

यमुनानगर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026

यमुनानगर, 18 अगस्त (कुलदीप सैनी)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतर्गत 09-यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में दावों और आपत्तियों के निपटान के लिए सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों के लिए SIR कार्य अवधि के दौरान अलग-अलग कार्यालय भी निर्धारित किए गए हैं।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार SIR का कार्य 31 जुलाई 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान नियुक्त अधिकारी अपने निर्धारित कार्यालयों में मतदाता सूची से संबंधित दावों एवं आपत्तियों का निपटारा करने के साथ पुनरीक्षण से जुड़े अन्य कार्य करेंगे।

इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

  • AERO-1: तहसीलदार जगाधरी अंकित बेनीवाल — जीएसएसएस बुढ़िया।
  • AERO-2: नायब तहसीलदार जगाधरी अमित — जीएमएस बाढ़ी माजरा।
  • AERO-3: राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर की प्राचार्या सुमन भाटिया — डीआईईटी तेजली।
  • AERO-4: राजकीय आईटीआई सरस्वतीनगर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र — जीएमएसएसएस कैंप यमुनानगर।
  • AERO-5: राजकीय आईटीआई यमुनानगर के प्रधानाचार्य भूपिंदर सगवान — राजकीय आईटीआई यमुनानगर।
  • AERO-7: जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता नरेश ढिल्लों — राजकीय आईटीआई यमुनानगर।
  • AERO-8: जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश गाबा — एसएनवी जीएसएसएस मॉडल टाउन, यमुनानगर।

इसी प्रकार AERO-9 के लिए नगर परिषद यमुनानगर के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को जीएमएसएसएस मॉडल कॉलोनी, AERO-10 के लिए उपमंडल अधिकारी पंचायती राज राजेश शर्मा को डीपीआरसी बिल्डिंग (पंचायत भवन) तथा AERO-11 के लिए राजकीय महाविद्यालय छछरौली के सहायक प्रोफेसर राजबीर सिंह को जीएसएसएस खारवन की जिम्मेदारी दी गई है।

AERO-12 के लिए राजकीय महाविद्यालय व्यासपुर के सहायक प्रोफेसर कर्ण सिंह को जीएचएस साबापुर, AERO-13 के लिए राजकीय महाविद्यालय रादौर के राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर मंगला को जीएसएसएस ओल्ड हमीदा तथा AERO-14 के लिए पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता पुनीत मित्तल को पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), यमुनानगर में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा AERO-15 जिला बागवानी अधिकारी दिलबाग सिंह को जीएमएसएसएस कैंप यमुनानगर, AERO-16 जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह को जीएमएसएसएस मॉडल कॉलोनी, AERO-17 सहायक श्रम आयुक्त जगाधरी अंजली घनघस को डीआईईटी तेजली, AERO-18 प्रधानाचार्य जीएसएसएस साबापुर किरण वधावन को डीपीआरसी बिल्डिंग (पंचायत भवन) तथा AERO-19 प्रधानाचार्य जीएसएसएस शादीपुर रविंदर कुमार को जीएमएस बाढ़ी माजरा की जिम्मेदारी दी गई है।

मतदाताओं से अपील

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी दावे या आपत्ति के लिए अपने निर्धारित क्षेत्र के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से संपर्क करें और निर्धारित अवधि में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाएं। अधिकारियों को SIR का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top