रादौर, 13 अगस्त (कुलदीप सैनी)। स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल नरेंद्र सैनी ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलना उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
.jpeg)

.jpeg)
