लाडवा, 13 अगस्त (कुलदीप सैनी)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर लाडवा अनाज मंडी में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। नायब तहसीलदार बलकार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम उपमंडल अधिकारी नागरिक अनुभव मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह अनाज मंडी लाडवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में अंबाला मंडल आयुक्त राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
फाइनल रिहर्सल के दौरान पुलिस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने परेड का अभ्यास किया। वहीं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मास पीटी, भांगड़ा, राजस्थानी लोक नृत्य, एक्शन गीत और देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
बलकार सिंह ने कहा कि समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी जवान और विद्यार्थी पूरी मेहनत से तैयारी करें। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों में रह गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी प्रकार की कमी न रहे।
.jpeg)
.jpeg)
