रादौर, 15 जुलाई (कुलदीप सैनी) : श्री राम विचार वाटिका छोटाबांस में स्वामी आत्मानंद पुरी महाराज का 125 वां अवतार दिवस 23 जुलाई बुधवार रात्रि आठ बजे से 11 बजे तक धुमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री अद्वैत स्वरूप आत्म विचार ट्रस्ट के तत्वाधान में किया जाएगा। भव्य आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए स्वामी उदय आत्मानंद पुरी महाराज नपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नपा चेयरमैन रजनीश मेहता शालू व पार्षदों को कार्यक्रम का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व 22 जुलाई को शाम चार बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा श्री राम विचार वाटिका भवन से शुरू होकर मुख्य बाजार से होकर गुजरेगी। जिसका कस्बे में जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। रजनीश मेहता शालू ने कहा कि श्रीराम विचार वाटिका के साथ क्षेत्र ही नहीं दूर दराज के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। इस मौके पर पार्षद भगवत दयाल कटारिया, रविंद्र सैनी, अशोक गुंबर, मोनू बत्रा , प्रवीन सैनी इत्यादि मौजूद रहे।