रादौर, 20 जुलाई (कुलदीप सैनी) : छोटाबांस स्थित डेहा बस्ती के लोगों ने सोमवार को आशियाना बचाओ संघर्ष समिति का गठन करते हुए रोष मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व कर्मचारी नेता प्यारेलाल तंवर ने किया। प्रदर्शन के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार को सौंपकर नगरपालिका द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। एसडीएम नरेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनका मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और सरकार के आगामी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में अमर सिंह, गुलशन, देशराज, फौजी राम, रोकी, पलविंद्र, संजीत, अजमेर, रणिया, आशा, पम्मी, जरनैलों, सुनीता, नेहा और कोमल आदि ने बताया कि उनके पूर्वज करीब 70-80 वर्ष पहले इस बस्ती में आकर बसे थे। उनके अनुसार तत्कालीन ग्राम पंचायत ने सरकार की नीति के तहत उन्हें यहां बसाया था, जबकि कुछ परिवार इससे भी पहले से यहां निवास कर रहे हैं। बस्ती के अधिकांश लोगों के सभी सरकारी दस्तावेज भी इसी पते पर बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में नगरपालिका ने जहां अस्थायी मकानों को ध्वस्त कर दिया, वहीं अब पक्के मकानों पर भी जगह खाली करने के लिए नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जिन परिवारों के मकान तोड़े गए हैं, उन्हें दोबारा आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिन मकानों पर नोटिस लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध चल रही कार्रवाई भी वापस ली जाए
.jpeg)
.jpeg)
