जेएमआईटी के एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Navdesh Times
0

रादौर, 20 जुलाई (कुलदीप सैनी) : जेएमआईटी कॉलेज की 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने ग्रीन इंडिया अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम 14वीं हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारिख तथा एडमिन ऑफिसर कर्नल कुमुद मैनी के निर्देशन में आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डिंपल कुमार ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है, जब पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स के साथ संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एनसीसी इंचार्ज डिंपल सैनी, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. विकास भारद्वाज, रीना शर्मा, शिल्पा, सिकंदर भारद्वाज, रशीद सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top