दिव्य मासिक महाआरती में भक्तों ने की मां भगवती की आराधना

Navdesh Times
0

 

नवदेश टाइम्स/ कुलदीप सैनी 
रादौर।
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में मासिक दिव्य महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगत जननी एवं सतगुरु देव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जयघोष और शंखनाद के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आराधना की।

इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को शांति, नशामुक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से नशा व मांसाहार का त्याग कर धर्म, साधना और संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सतप्रकाश ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद भक्तों ने शक्ति जल एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top