नवदेश टाइम्स/ कुलदीप सैनी
रादौर। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को रादौर में लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निपटारा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन रुपिंदर सिंह मल्ली, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
.jpeg)

.jpeg)
