जनता पब्लिक स्कूल अलाहर में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर ओरिएंटेशन आयोजित

Navdesh Times
0


 
रादौर, 20 जुलाई (कुलदीप सैनी) : जनता पब्लिक स्कूल, अलाहर में विक्टोरिया अकादमी के सहयोग से कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विषय पर विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को ऑन्टारियो सेकेंडरी स्कूल डिप्लोमा तथा विदेशों में उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि इस पहल के तहत विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के साथ कनाडाई हाई स्कूल पाथवे का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उन्हें कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड सहित 160 से अधिक देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही 47 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय प्रवेश प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना बजाज ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के लिए वैश्विक शिक्षा के नए द्वार खोलेगी। वहीं चेयरमैन मुकेश शास्त्री ने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर रूबी कम्बोज ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस पहल का लाभ उठाने तथा आगामी ओरिएंटेशन एवं कनाडियन हाई स्कूल स्कॉलरशिप असेसमेंट के लिए पंजीकरण कराने का आह्वान किया।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top