रादौर, 20 जुलाई (कुलदीप सैनी) : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जठलाना में सोमवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या संगीता अरोड़ा ने रिबन काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का सशक्त आधार हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालकों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कबड्डी, खो-खो तथा वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. सुखविंदर पंजेटा, विजय शर्मा, रोहित अरोड़ा, पूर्ण सिंह, तेजपाल, प्रवीण कुमार, दिनेश तंवर सहित ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई एवं डीपीई तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
पीएम श्री विद्यालय जठलाना में हुआ खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
July 20, 2026
0

.jpeg)

.jpeg)