मैराथन के माध्यम से युवाओं को दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश - डीएसपी

Navdesh Times
0

रादौर, 20 जुलाई (कुलदीप सैनी) : 26 जुलाई को आयोजित होने वाली नशे से जंग - यमुनानगर के संग मैराथन को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में डीएसपी रादौर सुनील कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार ने रादौर के गांव छारी का दौरा कर ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाना भी है। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील की।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top