रादौर, 14 अगस्त (कुलदीप सैनी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जठलाना में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रेशमा, प्रिया, भारती, निधि, सुरभि, पायल, वंशिका, तान्या, कीर्ति और हिमांशी सहित अन्य छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने विभिन्न पारंपरिक और आकर्षक डिजाइनों से मेहंदी सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य संगीता अरोड़ा, रजनी चौहान, निशा, चारु, शरीन और दिव्य शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
.jpeg)

.jpeg)
