लाइक पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Navdesh Times
0

 

रादौर, 14 अगस्त (कुलदीप सैनी)। लाइक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रादौर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, नारे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थी महान व्यक्तित्वों और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में पहुंचे, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसके अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया।

“ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम की भावना मजबूत करते हैं” — नेहा देवी

“ऐसे आयोजन बच्चों में देश प्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
नेहा देवी, प्रधानाचार्या

प्रधानाचार्या नेहा देवी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top