रादौर के मून स्टार प्री स्कूल में तीज और स्वतंत्रता दिवस समारोह, नन्हे बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Navdesh Times
0

रादौर, 14 अगस्त (कुलदीप सैनी)। मून स्टार प्री स्कूल में हरियाली तीज एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे बच्चे सैनिक, पुलिसकर्मी, भगत सिंह, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारत माता सहित विभिन्न वेशभूषाओं में विद्यालय पहुंचे।

बच्चों ने भारत माता के जयकारों के साथ रैली निकाली। इसके अलावा देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

“बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी” — रसमीन कौर

“बच्चों को तीज पर्व की महत्ता के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में जानकारी देकर उनमें देश के प्रति सम्मान, प्रेम और देशभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी है।”
रसमीन कौर, मुख्य अध्यापिका

मुख्य अध्यापिका रसमीन कौर ने बच्चों को तीज की महत्ता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें देश के प्रति सम्मान और प्रेम रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कोऑर्डिनेटर रितु देवी ने बच्चों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू, अनु, उमा, शिवानी, सिमरन, वर्षा, बबीता, रानी, शुभम और कृष्ण सहित स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top