रादौर में डेरा प्रेमियों ने रोपे सैकड़ों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Navdesh Times
0

रादौर, 14 अगस्त (कुलदीप सैनी)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम इंसा के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डेरा प्रेमियों ने रादौर स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह परिसर में सैकड़ों फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। पौधारोपण के दौरान श्रद्धालुओं ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरजीत सिंह ने आम का पौधा लगाकर किया। उन्होंने डेरा श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवता भलाई के कार्यों की सराहना की।

“अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी” — गुरजीत सिंह

“गिरते जलस्तर और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। लगाए गए पौधों का सकारात्मक प्रभाव आने वाले 5 से 10 वर्षों में देखने को मिलेगा।”
गुरजीत सिंह, जेई

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है और लगाए गए पौधों की देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर हेमसिंह जुब्बल, कुंदन लाल पलाका, एलव, बलजीत रादौर, जसवंत सिली कलां, सूरजभान, धर्मपाल, भगतपाल, रजत, ज्ञान सिंह, शेर सिंह, शिव कुमार, अक्षित, जगत सिंह, अमित, ललित और जसपाल सहित सैकड़ों डेरा प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top