रादौर, 14 अगस्त (कुलदीप सैनी)। इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान मेहंदी, कला एवं हस्तशिल्प, नृत्य एवं संगीत, कहानी वाचन, भाषण और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
वहीं, तीज पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश मेहता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।
.jpeg)

.jpeg)
