रादौर, 14 अगस्त (कुलदीप सैनी)। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नर्सरी से चौथी कक्षा तक के बच्चों ने पारंपरिक तीज वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस विषय पर भाषण एवं स्पीच प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार डॉ. सुदेश बंसल ने प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन राहुल सैनी और सचिन की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर विशा कांबोज, खुशबू मेहता, अंबिका, अर्चना, भावना, सुषमा, रजनीश, सुमन, किरण, दिव्या, सुनीता, मोनिका, वंशिका, सोनिया, अरुण और अभिषेक सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
.jpeg)

.jpeg)
