हरियाणा कॉलेज एडमिशन पर बड़ा अपडेट: फीस जमा कराने की तारीख बढ़ी, 8 अगस्त से होगी फिजिकल काउंसलिंग!

Navdesh Times
0

चंडीगढ़, 3 अगस्त (नवदेश टाइम्स ब्यूरो) :  हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सहूलियत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी सोच के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष  की जारी केन्द्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के कार्यक्रम में संशोधन कर तिथियों को आगे बढ़ाया गया है, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (07 मई से 12 जुलाई 2026) के दौरान कुल 1,47,413 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जो कि केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि हरियाणा के युवाओं का राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों पर अटूट विश्वास है।

उन्होंने बताया कि छात्रों व महाविद्यालयों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त, 2026 कर दी गई है।

द्वितीय मेरिट सूची (फाइनल

4 अगस्त, 2026 को जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 4 से 7 अगस्त, 2026 तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे।

फिजिकल काउंसलिंग: शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए 8 अगस्त, 2026 को महाविद्यालय स्तर पर प्रथम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित होगी।

 उन्होंने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश आवेदन करने से चूक गए थे या अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 9 अगस्त, 2026 को प्रवेश पोर्टल ( पुनः खोला जाएगा।

10 से 16 अगस्त, 2026: मात्र 100 रुपये विलंब शुल्क  के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।

17 से 23 अगस्त, 2026: 100 रुपये एकमुश्त + 100 रुपये प्रतिदिन के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।

 शिक्षा मंत्री ने सभी राजकीय, अनुदानित (एडिड) और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस संशोधित कार्यक्रम का अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

श्री ढांडा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top