हरियाणा को देश का प्रमुख विनिर्माण व लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में तेज हुए औद्योगिक प्रोजेक्ट - सीएम सैनी

Navdesh Times
0

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औद्योगिक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में

चंडीगढ़, 17 अगस्त (कुलदीप सैनी)। हरियाणा को देश का प्रमुख Manufacturing और Logistics Hub बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने औद्योगिक परियोजनाओं के काम में तेजी लाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तीसरी बैठक में प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

नांगल चौधरी लॉजिस्टिक्स हब का काम जल्द होगा आगे

मुख्यमंत्री ने बताया कि नांगल चौधरी Integrated Multi Modal Logistics Hub (IMLH) के प्रथम चरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद फेज वन का काम शुरू किया जाएगा और इसके बाद दूसरे चरण पर भी काम आगे बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को वे स्वयं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब का दौरा करेंगे और रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। IMLH के रेल यार्ड का संचालन CWC द्वारा किया जाएगा।

हिसार IMC में 707 करोड़ की EPC परियोजना

मुख्यमंत्री ने हिसार Integrated Manufacturing Cluster (IMC) की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि फेज वन के आधारभूत ढांचे के लिए करीब 707 करोड़ रुपये की EPC परियोजना के लिए बोलियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनका मूल्यांकन किया जा रहा है और जल्द ही EPC एजेंसी नियुक्त की जाएगी।

हिसार IMC के मास्टर प्लान को 31 अगस्त 2026 तक अधिसूचित करने का लक्ष्य रखा गया है। फेज वन में नहर डायवर्जन का निर्माण कार्य भी अवार्ड किया जा चुका है। वहीं, ढंढूर जंक्शन पर प्रस्तावित डबल लूप इंटरचेंज का काम NHAI द्वारा EPC मोड पर अवार्ड किया जा चुका है।

अंबाला में 108 एकड़ में औद्योगिक पार्क का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार की भव्या योजना के तहत अंबाला में 108 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा हरियाणा में प्रस्तावित अन्य Integrated Manufacturing Clusters के लिए भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 IMT के लिए भी जमीन एक्वायर की जा रही है।

औद्योगिक विकास से बढ़ेंगे रोजगार और निवेश के अवसर

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार बेहतर समन्वय के साथ हरियाणा के औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और हरियाणा की पहचान देश के प्रमुख Manufacturing एवं Logistics Centre के रूप में और मजबूत होगी।

बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अध्यक्षता की, जबकि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का बयान

“हरियाणा में औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार बेहतर समन्वय के साथ काम कर रही हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।”

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top