‘मार्शल’ के साथ अचानक पहुंची नारकोटिक्स टीम, नशा प्रभावित इलाकों में शुरू हुई चेकिंग

Navdesh Times
0

कुरुक्षेत्र में नारको डॉग मार्शल के साथ HSNCB की चेकिंग

“नशे के विरुद्ध नारको डॉग ‘मार्शल’ के साथ हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की टीम ने नशा प्रभावित इलाकों में सघन चेकिंग की। संदिग्ध ठिकानों की जांच के साथ स्थानीय लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।”

 
कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त (कुलदीप सैनी)। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की कुरुक्षेत्र यूनिट ने शाहाबाद क्षेत्र के रंजीत नगर और स्टेशन माजरी में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान ADGP संजय कुमार, IPS के निर्देशन में चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने प्रशिक्षित नारको डॉग ‘मार्शल’ की मदद से संदिग्ध स्थानों और नशा प्रभावित क्षेत्रों की सघन जांच की। टीम ने संभावित नशा ठिकानों की पहचान करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी रखी। अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को कमजोर करना रहा।

लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

चेकिंग के साथ HSNCB टीम ने स्थानीय लोगों, युवाओं और दुकानदारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या सप्लाई से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या HSNCB को दें।

ब्यूरो ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि नशे की मांग और सप्लाई दोनों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

नशे की सूचना देने की अपील

HSNCB ने आमजन से नशे से संबंधित सूचना देने की अपील की है। इसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933 और HSNCB हेल्पलाइन 90508-91508 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top