यमुनानगर, 9 अगस्त (नवदेश टाइम्स) हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगाधरी के भारत सेवक नगर क्षेत्र से एक युवक को 11.40 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
HSNCB के अनुसार, 9 अगस्त को टीम ने बूरिया रोड स्थित भारत सेवक नगर, जगाधरी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 11.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल निवासी दुर्गा गार्डन, जगाधरी के रूप में हुई है। मामले में FIR नंबर 276, दिनांक 09.08.2026 के तहत थाना शहर जगाधरी में धारा 21(B), 61-85 NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ उसे कहां से मिला और इस कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले की जांच जारी है।
HSNCB ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर 1933 या 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
.jpeg)
.jpeg)
