यमुनानगर, 17 अगस्त (कुलदीप सैनी)। उपायुक्त प्रीति के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से गांवों में जनता दरबार एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 अगस्त को खंड सरस्वतीनगर, उपमंडल जगाधरी के गांव जागधौली स्थित शीतला माता मंदिर ग्राउंड में जनता दरबार एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे जनता दरबार लगाया जाएगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे उपायुक्त प्रीति की अध्यक्षता में आम जनता की शिकायतों की सुनवाई एवं उनके निवारण के लिए रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित होगा।
ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। ग्रामीणों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुना जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
“जनता दरबार और रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।”
— पीयूष गुप्ता, नगराधीश यमुनानगर
नगराधीश ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों के साथ-साथ जनता दरबार एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।
सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे। नगराधीश ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उपायुक्त के आदेश के बिना कोई अधिकारी अपने स्थान पर अपने से छोटे अधिकारी या कर्मचारी को कार्यक्रम में नहीं भेजेगा। सभी अधिकारियों को आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
.jpeg)

.jpeg)
