रादौर, 9 अगस्त (कुलदीप सैनी) : थाना जठलाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई।
पुलिस को दी शिकायत में युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन 4 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां युवती के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत थाना जठलाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
.jpeg)
.jpeg)
