रादौर - ज्वैलर लूटकांड में बड़ा अपडेट, आरोपितों से घटनास्थल की कराई निशानदेही

Navdesh Times
0

रादौर मुख्य बाजार में बदमाशों से घटना स्थल की निशानदेही करवाते पुलिस कर्मचारी।
रादौर, 10 अगस्त (कुलदीप सैनी)। मुख्य बाजार स्थित श्री शाकुंभरी ज्वैलर्स के संचालक अमित गुप्ता से 4 जुलाई को हुई लूट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित रवि और पवन को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही कराई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों ने वारदात से जुड़े स्थान की पहचान कराई।

जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई की शाम अमित गुप्ता दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों ने रिवॉल्वर के बट से हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था।

थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि लूटकांड में शामिल रवि और पवन से घटनास्थल की निशानदेही कराई गई है। मामले में तीसरे आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसआई विजय श्योराण, विजय लालर, राकेश अहलावत और नितिन कांबोज सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top