यमुनानगर, 10 अगस्त (कुलदीप सैनी) : जिला सचिवालय में उपायुक्त प्रीति ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ Good Governance के तहत विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों की Progress Report प्रस्तुत की। उपायुक्त ने लंबित मामलों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आपसी Coordination के साथ काम करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लोगों के Ayushman Cards समय पर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए बीमारियों से बचाव के लिए Awareness Camps आयोजित करने, नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाने और एचआईवी मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने पंचायत विभाग को सरकार की जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग को स्कूलों की स्थिति सुधारने, पेयजल की नियमित जांच और विद्यार्थियों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता व संवेदनशीलता से निभाएं। बैठक में नगर निगम कमिश्नर महावीर प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
