रादौर, 10 अगस्त (कुलदीप सैनी) : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्म स्थान से शुरू हुई पावन कलश वंदन यात्रा रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। मंदिरों में पावन माटी युक्त कलश के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कृषि मंत्री के सुपुत्र नेपाल सिंह राणा ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन मानवता, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने प्रेम, करुणा, सत्य, परिश्रम और परोपकार का मार्ग दिखाया। पावन कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य उनके विचारों को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन रूपिन्द्र सिंह मल्ली, गोपाल कृष्ण सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति दर्शन लाल, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, रामफल उर्फ भोला, विक्की,बलिन्द्र कुमार, सहित काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
.jpeg)

.jpeg)
