देश की तरक्की में किसानों की अहम भूमिका, किसान हैं भारत की रीढ़ - सुभाष गुर्जर

Navdesh Times
0

रादौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसान नेता सुभाष गुर्जर

 रादौर, 16 अगस्त (कुलदीप सैनी)। भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय गांव धौड़ंग में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

वीर शहीदों के बलिदान को किया याद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में त्योहार की तरह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

“किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और अपने परिश्रम से देश के अन्न भंडार भर रहे हैं। देश को विकसित और मजबूत बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।” — सुभाष गुर्जर

देश की प्रगति में किसान-मजदूरों का योगदान जरूरी

सुभाष गुर्जर ने कहा कि भारत को विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान दिन-रात मेहनत करके देश के अन्न भंडार भरते हैं। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर सहित प्रत्येक नागरिक को देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से देशहित में कार्य करने और राष्ट्र की तरक्की में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

ये किसान रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान अशोक डांगी कांजनू, यादविंदर काम्बोज, नरेश मोहड़ी, अरविंद काम्बोज, साहिल सेतिया, सुभाष हड़तोल, रविंद्रपाल, देवेंद्र रूलाखेड़ी, पवन गोयल और उदय सिंह कुंजल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top