रादौर - दून पब्लिक स्कूल बुबका के बच्चों ने किया गीता जयंती कुरुक्षेत्र का भ्रमण

Navdesh Times
0
रादौर टाइम्स/ब्यूरों 
रादौर, 5 दिसंबर - दून पब्लिक स्कूल बुबका के बच्चों ने वीरवार को गीता जयंती समारोह कुरुक्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने गीता जयंती मेले में भारतीय व हरियाणवी संस्कृति  के दर्शन किये।
दून पब्लिक स्कूल बुबका के बच्चे गीता जयंती समारोह का भ्रमण करते हुए।  (छाया : रादौर टाइम्स )

 स्कूल की प्रिंसिपल रेखा कांबोज ने बताया कि बच्चों ने गीता जयंती समारोह के  अवसर पर लगाये गये विभिन्न स्टॉल के बारे में जानकारी हासिल की। गीता जयंती समारोह के दौरान प्रदेश की संस्कृति से जुडी चीजों को दर्शाया गया है। मेले में प्रदेश के लोक संगीत की झलक देखकर बच्चे बहुत खुश हुए। उन्हें प्रदेश की संस्कृति के दर्शन करवाएं गये। इस प्रकार के समारोह में भाग लेने से बच्चों केे ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्हें जीवन में आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top