यमुनानगर। फर्कपुर पुलिस चौकी की टीम ने पैदल जा रही महिला के कानों से बालियां छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई बालियां भी बरामद कर ली हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पृथ्वी नगर निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि वह पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसके कानों से बालियां छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव गोलनपुर निवासी रवि को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से छीनी गई बालियां बरामद कर ली गईं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)
.jpeg)
