एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की कार्रवाई, बाइक चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Navdesh Times
0


यमुनानगर। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की हैं। मामले में आरोपी के एक साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने कैल बाईपास से गांव बुडियो, जिला अंबाला निवासी विशाल उर्फ गुल्लू पुत्र सतीश कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने गांव के ही अनिकेत उर्फ नन्हा पुत्र सतीश कुमार के साथ मिलकर तीन बाइक चोरी की थीं।

पुलिस ने पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिकेत उर्फ नन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में चोरी की कुल तीन बाइक बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वाहन चोरी रोकने के लिए अभियान जारी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top