जठलाना व्यापार मंच की इकाई अध्यक्ष बने सुभाष चंद गर्ग

Navdesh Times
0

जठलाना व्यापार मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चंद गर्ग

रादौर, 28 अगस्त (कुलदीप सैनी)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच हरियाणा प्रदेश की जिला यमुनानगर इकाई की जठलाना शाखा के अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद गर्ग को नियुक्त किया गया है। व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार गुप्ता ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर पदभार ग्रहण करवाया।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चंद गर्ग ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखते हुए राष्ट्रहित, समाजहित और व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखकर अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाना और उनके हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर व्यापार मंच के उपाध्यक्ष पवन वर्मा, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सह-कोषाध्यक्ष अंकुश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top