गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर 30 अगस्त को इंद्री में होगा छठा संत समागम

Navdesh Times
0

इंद्री में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर संत समागम

रादौर, 28 अगस्त (कुलदीप सैनी)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार, 30 अगस्त को इंद्री में छठे संत समागम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दीवान पैलेस, नई अनाज मंडी के सामने, करनाल रोड, इंद्री में होगा।

कार्यक्रम में डेरा स्वामी जगत गिरि आश्रम पठानकोट, पंजाब के गद्दीनशीन श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह पिंकी रादौर ने बताया कि संत समागम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

धर्म सिंह पिंकी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में संत समागम में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हों और पुण्य के भागी बनें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top