खेलकूद प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन स्कूल गुमथला राव के विद्यार्थियों ने जीते 10 पदक

Navdesh Times
0

रादौर, 28 अगस्त (कुलदीप सैनी)। एमएलएन कॉलेज रादौर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गुमथला राव के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक हासिल किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा छठी के गोपाल ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा कक्षा पांचवीं के गोपाल ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा दसवीं की कनिका ने 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा आठवीं के देवांश ने 100 मीटर दौड़ और दक्ष ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा खुशी ने लॉन्ग जंप में द्वितीय, कशिश ने तृतीय, पल्लवी ने तृतीय, रुद्राक्ष ने द्वितीय तथा नंदिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश बंसल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी हासिल करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

प्रतियोगिता की तैयारियां और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन विद्यालय के कोच सचिन की देखरेख में किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top